हरियाणा में वन विभाग खेतों में लगाएगा क्लोन सफेदा के पौधे, किसान कर सकते हैं दोहरी कमाई

सिरसा | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत किसानों के खेतों में नि:शुल्क क्लोन सफेदा के पौधे लगाए जाएंगे. 15 जून के बाद बरसाती सीजन में पौधारोपण अभियान को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इच्छुक किसान वन विभाग से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Safeda Farming

प्रति हेक्टेयर लगेगा इतना सफेदा

वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सिरसा जिले में 800 हेक्टेयर क्षेत्र में 8.80 लाख क्लोन सफेदा के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रति हेक्टेयर 1100 क्लोन सफेदा के पौधे लगाए जाएंगे. शुरूआती पहले साल पौधों की देखभाल वन विभाग करेगा और रखवाली किसान को करनी होगी. इसके बाद, पौधों की पूरी जिम्मेदारी किसान की रहेगी.

ऐसे उठाएं योजना का लाभ

  • इच्छुक किसान अपने खेत में पौधारोपण करवाने के लिए वन विभाग से संपर्क करें.
  • किसान अन्य फसलों के साथ- साथ क्लोन सफेदा भी उगा सकते हैं.
  • योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू की जाएगी.
  • वन विभाग की अपीलः पर्यावरणीय व आर्थिक रूप से लाभकारी इस योजना का ज्यादा से ज्यादा किसान लाभ उठाएं.
यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

किसान कमा सकते हैं मुनाफा

क्लोन सफेदा रोपण अभियान में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां भूमि में सेम की समस्या ज्यादा है. इसमें डबवाली, नाथूसरी चौपटा, नहराना और घग्गर बेल्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं. वन विभाग का कहना है कि क्लोन सफेदा पौधे 5 से 6 साल में पेड़ के रूप में तैयार हो जाते हैं. यदि पेड़ की मोटाई 60- 70 सेंटीमीटर तक पहुंच जाए, तो उसे लकड़ी के रूप में बेचा जा सकता है. 8 साल बाद क्लोन सफेदा टिंबर के रूप में उपयोगी हो जाता है, जिससे किसानों को अच्छा- खासा मुनाफा मिल सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.