आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का लाल जीवन सिंह हुआ शहीद, राजपूताना राइफल्स में था भर्ती

सिरसा | समूचे हिंदुस्तान के लिए एक बेहद ही दुखदाई खबर सामने आई है. कल जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले में शहीद हुए दो जवानों में से एक 28 वर्षीय जीवन सिंह भी था, जो हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रोहण का रहने वाला था. इंडियन आर्मी की ओर से जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना परिजनों को दी गई है.

Jivan Singh Jawan Sirsa

गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

परिजनों को जैसे ही जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना मिली तो मां और पत्नी सहित हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. शहीद कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम को गांव रोहण लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, बेटे की शहादत पर पिता ने गर्व महसूस किया है.

2016 में हुआ था भर्ती

जीवन सिंह साल 2016 में राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुआ था. चार साल पहले ही जीवन सिंह की शादी हुई थी. उसकी 2 बेटियां हैं. इस समय उसकी तैनाती जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में थी, जहां बीती रात आतंकी हमला हुआ है. इस मुठभेड़ में जीवन सिंह ने डटकर आतंकियों का मुकाबला किया.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जीवन सिंह को कई गोलियां लगी थीं. उन्हें उपचार के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई. शुक्रवार यानी आज सुबह 5 बजे उनके शहीद होने की सूचना परिजनों को दी गई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.