सिरसा में पाई- पाई को मोहताज था यह शख्स, एक जुगाड़ ने रातों- रात बदली किस्मत; पलभर में कमा डाले 10 लाख

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले के जासानिया गांव के ईश्वर की किस्मत रातों- रात पलट गई. एक समय था जब वह साइकिल पर घूम- घूमकर कपड़े बेचते थे, लेकिन एक झटके से उनकी किस्मत अचानक बदल गई. 15 साल से लॉटरी खरीद कर किस्मत आजमा रहे ईश्वर की आखिरकार ‘ईश्वर’ ने सुन ही ली. मंगलवार की रात को जैसे उनकी 10 लाख रुपये की लॉटरी निकली पूरे परिवार के साथ पूरा गांव ही खुशी से उछाल उठा.

10 Lakh Lottery Prize Ishwar Sirsa

खुद ईश्वर को भी नहीं थी उम्मीद

ईश्वर बतातें है कि वह पिछले 15 सालों से लॉटरी खरीद रहे थे, लेकिन कभी भी इतनी बड़ी जीत की उन्होंने उम्मीद ही नहीं की थी. इस बार उन्होंने अपने बेटे आर्यन के नाम से “पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी” का टिकट खरीदा था. लॉटरी का ड्रॉ निकलने के बाद मंगलवार रात 8 बजे एजेंट विनोद कुमार ने ईश्वर को कॉल करके यह खुशखबरी दी. आलम ये था कि ईश्वर और उनका परिवार रातभर खुशी के मारे सो नहीं पाया.

बेटे के नाम ली थी टिकट

वह कहते हैं कि इस रकम से वह अपने गांव में कपड़ों की दुकान खोलेंगे, ताकि उन्हें साइकिल पर घूम- घूमकर कपड़े न बेचने पड़ें. बता दें की ईश्वर ने यह लॉटरी अपने बेटे आर्यन के नाम पर खरीदी थी. उनका बेटा आर्यन गूंगा और बहरा है. लॉटरी एजेंसी मालिक दीपक मोंगा ने बताया कि ईश्वर का लॉटरी क्लेम 10 जनवरी को फाइल किया जाएगा, जिसके बाद राशि उनके बैंक खाते में जमा हो जाएगी. इससे पहले भी सिरसा जिले में कई लोगों की लॉटरी निकली है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts