सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

सिरसा ।  हरियाणा के सिरसा से एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना 19 मार्च की थाना रानियां के एक गांव की बताई जा रही है. गांव के 30 साल के सतनाम सिंह अपने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बात की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी तो नाबालिग लड़की को सिरसा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया.

sirsa news

अस्पताल से सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी सतनाम को पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की. लोगों ने लात घुसो से आरोपित को खुब पीटा और फिर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया. रविवार को आरोपी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुरे काम का बुरा नतीजा आखिर इस युवक को किस तरह भुगतना पड़ा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.