प्रेम की अनूठी मिसाल: हरियाणा की बेटी ने वृंदावन में रचाई अनोखी शादी, दूल्हे को देख सब दंग

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले की रहने वाली ज्योति ने वृंदावन में अनोखी शादी रचाई, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. पेशे से नर्स ज्योति पिछले एक साल से वृंदावन में रहकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति कर रही हैं. उन्होंने अपने प्रिय लड्डू गोपाल से विवाह किया. खास बात यह रही कि उनकी शादी की बारात धूमधाम से निकली और खूबसूरत दूल्हे (लड्डू गोपाल) को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े.

Sirsa Shadi

परंपराओं से हटकर लिया फैसला

जिस तरह पारंपरिक शादियों में सभी रस्में निभाई जाती हैं, ठीक उसी प्रकार इस अनोखी शादी में भी सभी रस्मों को पूरा किया गया. श्री वृंदावन धाम में हुए इस विवाह ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा की ज्योति भदवार ने अपने विवाहित जीवन से तंग आकर भगवान श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया. बता दें कि 34 वर्षीय ज्योति, अपने पिता विवेकानंद महाराज और माता वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही हैं और श्रीकृष्ण की परम भक्त हैं.

सभी पूरी हुई रस्में

ज्योति के विवाह में उनके गुरु डॉक्टर गौतम ने उनके पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया. उनकी बारात में दर्जनों लोग बाराती के रूप में शामिल हुए. विवाह का आयोजन वृंदावन के छह शिखर स्थित हरे कृष्णा धाम सोसायटी में किया गया, जहां बैंड- बाजों के साथ सभी परंपरागत रस्मों को निभाया गया. इस खास विवाह समारोह में उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई श्रद्धालु शामिल हुए. विवाह के बाद देर शाम ज्योति की विदाई भी की गई, जिससे यह शादी और भी अनोखी बन गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts