जींद- सोनीपत रूट पर शुरू हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, इस दिन रहेगा वीक ऑफ

सोनीपत | भारतीय रेलवे (Indian Railways) के इतिहास में 19 जुलाई नया अध्याय जुड़ गया है. देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित लोकल ट्रेन आज से नियमित रूप से यात्रियों को लेकर जींद- सोनीपत- जींद रूट पर दौड़ने लगी है. रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 74010/ 74009 के संचालन का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया है. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

Hydrogen Train Rail

देश की पहली 10 कोचों वाली 1200 किलोवाट क्षमता की हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू लोकल ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है. इसका प्राथमिक रखरखाव दिल्ली मंडल द्वारा किया जाएगा.

सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना

हाइड्रोजन तकनीक पर आधारित यह ट्रेन प्रदूषण कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय रेलवे का बड़ा कदम मानी जा रही है. ट्रेन संख्या 74010 रोजाना सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से रवाना होकर 89.1 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंची. सोनीपत स्टेशन पर 1 घंटे के ठहराव के बाद ट्रेन संख्या 74009 सुबह 10:40 बजे वापसी के लिए रवाना होगी और दोपहर करीब 1 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  PM मोदी की हरी झंडी के अगले दिन नहीं चली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें नई टाइमिंग

2 घंटे में सफ़र पूरा

पूरे रूट का सफर करीब 2 घंटे में पूरा होगा. ट्रेन के नियमित संचालन से जींद, गोहाना, सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों का समय बचेगा. हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित यह ट्रेन भारतीय रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे डीजल आधारित ट्रेनों पर निर्भरता कम होगी. भविष्य में देश के अन्य रूटों पर भी ऐसी ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.