सोनीपत की 5 कॉलोनियां हुई वैध, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी बिजली- पानी समेत यह सुविधाएं

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले (Sonipat District) की 5 कॉलोनी को सरकार ने अवैध से वैध में तब्दील कर दिया है. सरकार की इस पहल से यहां रहने वाली करीब 50000 से ज्यादा की आबादी को काफी राहत मिली है. यहां रहने वाले लोगों को अब तमाम बुनियादी सुविधाएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, पार्क आदि मिल पाएंगे. नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Faridabad City Home Ghar Colony

लोगों को मिलेगी राहत

सरकार द्वारा वैध की गई कॉलोनी में गोहाना और हरसाना कलां की 2-2 और बनियापुर की एक कॉलोनी शामिल है. काफी सालों से लोग यहां मकान बनाकर रह तो रहे थे लेकिन इन कॉलोनियों के वैध न होने के चलते इन लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी, जिसके कारण यह काफी परेशानियां झेल रहे थे. न तो वह इन मकानों की रजिस्ट्री करवा पा रहे थे और न ही उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही थी.

यह भी पढ़े -  भारत ने पाकिस्तान को 5- 3 से रौंदा, सोनीपत के अभिषेक नैन बने जीत के हीरो; 2 गोल दागकर मचाया धमाल

लंबे समय से थी मांग

यहां रहने वाले लोग लंबे समय से सड़क, सीवर और पेयजल सुविधाओं की गुहार लगा रहे थे. सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने से इन लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अब उन्हें जल्दी ही तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts