सोनीपत के आशीष व पारुल दहिया को मिलेगा निफा राष्ट्रीय सम्मान, 166 बार कर चुके रक्तदान

सोनीपत | जनसेवा, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता को जीवन का ध्येय बनाने वाले खरखौदा के समाजसेवी दिल्ली पुलिस के जवान आशीष दहिया और उनकी पत्नी पारुल दहिया को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. दोनों को नेशनल इंटीग्रेशन फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की रजत जयंती राष्ट्रीय समारोह में सम्मान से नवाजा जाएगा. यह आयोजन 21 से 24 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा.

Sonipat Ashish Parul

निफा, जिसने अब तक 6 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज किए हैं. कला, संस्कृति और समाज सेवा को बढ़ावा देने के लिए देशभर के समाजसेवियों को सम्मानित कर रही है.

रक्तदान से बचा चुके सैकड़ों जिंदगियां

खरखौदा के सिसाना गांव के रहने वाले व दिल्ली पुलिस के जवान आशीष दहिया अब तक 166 बार रक्तदान कर चुके हैं और आर्यावर्त ब्लड कमांडो नेटवर्क से हजारों लोगों को जोड़ चुके हैं. सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा बढ़- चढ़कर भागीदारी रही है. सोनीपत ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दिल्ली- एनसीआर में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग, पौधारोपण, ब्लड कैंप के सफल आयोजन जैसे सामाजिक कार्यों में हमेशा वो अपनी टीम के साथ अग्रणी भूमिका में रहे हैं.

यह भी पढ़े -  कोटा पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा के इस बस अड्डे से चलेगी AC बसें

कैंसर पीड़ितों के लिए दान किए सिर के बाल

उनकी पत्नी पारुल दहिया 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं और आर्यावर्त नारीशक्ति समूह के माध्यम से महिलाओं को समाजसेवा और रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. पारूल दहिया कैंसर पीड़ितों के लिए अपने सिर के बाल दान कर चुकी हैं. दोनों पति- पत्नी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना सिर्फ सिसाना गांव ही नहीं बल्कि सोनीपत और हरियाणा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.