सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 612 लाख रुपए की खर्चे से 8 सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी. लोक निर्माण विभाग द्वारा 17 किलोमीटर इन लंबी सड़कों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. जल्द ही, इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा, गोहाना से कथूरा रोड की 14 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत को मंजूरी को भी मिल चुकी है. बता दें कि काफी लंबे समय से इस सड़क की खस्ता हाल को सुधारने की मांग की जा रही थी.
वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
इस बारे में जानकारी देते हुए सहकारिता, जेल, चुनाव, हेरिटेज एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकार सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर गंभीरता से काम कर रही है. सड़कों के सुधार के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा. जो ग्रामीण एक दूसरे गांव में जाने के लिए सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी.
देखें डिटेल्स
| सड़क | लागत (लाख रुपये में) |
| सोनीपत-गोहाना रोड से गुहाना वाया तिहाड़ रोड | 149 |
| गाँव गुहाना से गांव फरमाणा रोड | 108 |
| गोहाना-खानपुर कलां रोड | 67 |
| खरखौदा रोड से गांव बड़ौता स्टैंड तक सड़क | 73 |
| तिहाड़ खुर्द से खेड़ी दहिया लिंक रोड | 97 |
| भटगांव से गढ़ी हकीकत लिंक रोड | 70 |
| गांव जुआं से श्मशान घाट रोड | 32 |
| मोहना लिंक रोड | 16 |
बरसात के बाद शुरू होगा काम
डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोहाना में 8 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बरसात का सीजन खत्म होते ही विभाग के अधिकारियों को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं. गोहाना- महम रोड पर जिला सीमा में कथूरा गांव तक विशेष मरम्मत को इजाजत दी गई है. इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा.
