शहर में धारा 144 लागू करने को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया बीजेपी की साज़िश

सोनीपत । शहर में धारा 144 लागू करने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे तानाशाही रवैया बताया है. उन्होंने कहा कि यह सब एक साज़िश के तहत हों रहा है.

police

सुभाष चावला ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने धारा 144 बीजेपी सरकार के दबाव में आकर लागू की है. इसके जरिए प्रशासन ने सीधे सीधे आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन यह स्पष्ट करें कि शहर में धारा 144 लागू करने का औचित्य क्या है.

इसके पीछे बीजेपी और प्रशासन की मिलीभगत नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र में पूरा भरोसा है और जनता भाजपा को आने वाले नगर निगम चुनावों में करारी हार का मजा चखाने का काम करेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.