सोनीपत में देखने को मिला कुदरत का अनोखा करिश्मा, गाय ने जन्म दिया दो सिर वाली बछिया को

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है. जिसको देखकर लोगों की तरह आप भी हैरान रह जाएंगे. सोनीपत के गोहाना में एक गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया है.उसके बाद वहाँ दो सिर वाली बछिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.

sonipat 2 mouth cow news

गाय ने जन्म दिया दो सिर वाली बछिया कों

यह नजारा गोहाना के बरोदा गांव में देखने को मिला. एक ग्रामीण के घर पर गाय ने दो मुंह की बछिया को जन्म दिया है. इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई. इसके बाद आसपास के गांवों के लोग भी इसे देखने के लिए गांव में आ रहे हैं. वही गाय के मालिक ने बताया कि कल शाम गाय ने इस दो मुंह वाली बछिया कों जन्म दिया . 2 मुँह होने के कारण बछिया को जन्म देने में गाय को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

डॉक्टरों की सहायता से इस बछिया का जन्म हुआ है . वही बछिया को देखकर लोगों का कहना है कि हमने सिर्फ ऐसा सुना था कभी देखा नहीं. यह बछिया अपनी मां का दूध पीने में असमर्थ है. जिसकी वजह से गाय का मालिक बछिया को निप्पल से दूध पिला रहा है. गांव बरोदा निवासी दयानंद ने बताया कि कल करीब शाम 4:00 बजे मेरे घर गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया है. काफी दिक्कतों के बाद गाय ने इस बछिया को जन्म दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.