सोनीपत | हरियाणा की बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन किया है. दरअसल, देव नगर स्थित शिवा शिक्षा सदन की छात्रा रिया अरोड़ा का चुनाव गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है. उसे 57 लाख का वार्षिक पैकेज दिया गया है. रिया की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. रिया के माता- पिता उसकी इस कामयाबी से गौरव महसूस कर रहे है. उनका कहना है कि बेटी ने उनका नाम रोशन किया है.
कक्षा में रही टॉपर
रिया ने JEE एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त करके (AIR- CRL) 7279 के साथ IIT मंडी में प्रवेश प्राप्त किया था. रिया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सोनीपत में की है. शिक्षा के क्षेत्र में रिया ने हमेशा ही अच्छे अंक प्राप्त किए है. उसने 10वीं कक्षा में 99.6% और 12वीं कक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में अपना नाम टॉप में दर्ज किया था.
सभी ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की प्राचार्य अलका विज एवं संस्था निदेशक अरुण बंसल ने रिया को शुभकामनाएं दी है. प्राचार्य अलका विज ने बताया है कि शिवा शिक्षा सदन संस्थान में पढ़े हुए विद्यार्थी IAS, IPS, IRA अधिकारी, भारतीय सेना के मेजर एवं कर्नल, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा विविध उच्च पदस्थ पर अपनी योग्यता दिखा रहे है.
