सोनीपत- गोहाना रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बढ़े अप- डाउन फेरे; फटाफट देखें टाइम

सोनीपत | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने के साथ ही सोनीपत- गोहाना- जींद रेलखंड पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. अब इस रूट पर ट्रेनों के अप- डाउन चक्कर 6 से बढ़ाकर 8 कर दिए गए हैं. इससे सुबह और दोपहर के समय ट्रेन का लंबा इंतजार खत्म होगा और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. अब तक इस रेलखंड पर दो पैसेंजर ट्रेनें पूरे दिन में कुल छह चक्कर लगाती थीं. गोहाना से सोनीपत जाने वाले यात्रियों को सुबह 7:28 बजे ट्रेन मिलने के बाद अगली ट्रेन के लिए करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ता था.

Hydrogen Train

हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के बाद यह अंतर कम हो जाएगा. नई ट्रेन सुबह 8:48 बजे गोहाना से सोनीपत के लिए रवाना होगी, जिससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

ट्रेनों का बेहतर कनेक्शन

सोनीपत पहुंचने के बाद यात्रियों को अंबाला- दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों का बेहतर कनेक्शन मिलेगा. इससे दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी. वहीं, जींद की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा. रेलखंड पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस पहले की तरह संचालित होती रहेगी.

समय की होगी बचत

यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को गोहाना से सुबह 8:29 बजे जींद के लिए तथा शाम 6:38 बजे सोनीपत के लिए रवाना होती है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी. साथ ही, बसों और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यात्रा का समय और खर्च में कमी आएगी.

यह भी पढ़े -  PM मोदी की हरी झंडी के अगले दिन नहीं चली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें नई टाइमिंग

गोहाना से सोनीपत के लिए ट्रेनें

गोहाना से प्रस्थान सोनीपत पहुंचने का समय
सुबह 7:28 बजे सुबह 8:45 बजे
सुबह 8:48 बजे (हाइड्रोजन ट्रेन) सुबह 9:40 बजे
सुबह 11:42 बजे दोपहर 12:40 बजे
दोपहर 1:37 बजे दोपहर 2:45 बजे

गोहाना से जींद के लिए ट्रेनें

गोहाना से प्रस्थान जींद पहुंचने का समय
सुबह 10:26 बजे दोपहर 12:00 बजे
सुबह 11:28 बजे (हाइड्रोजन ट्रेन) दोपहर 1:00 बजे
दोपहर 2:26 बजे शाम 4:00 बजे
शाम 6:52 बजे रात 8:00 बजे
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.