ब्रिटेन की राजनीति में छाए हरियाणवी, मां- बेटे की जोड़ी ने हासिल की खास उपलब्धि

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के एक परिवार ने आज ब्रिटेन की राजनीति में नई पहचान बनाई है. बता दें सोनीपत जिले के रोहणां गांव के बेटे तुषार दहिया ने पहले ब्रिटेन में सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के डिप्टी मेयर बनकर इतिहास रचा और अब उनकी मां प्रवीन रानी मेयर चुनी गई है. मां- बेटे की इस उपलब्धि ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को गौरव प्रदान किया है.

Tushar Parvin Sonipat

भारतीय संस्कृति से लगाव

पिछले सप्ताह ही तुषार दहिया को ब्रिटेन में भारतीय मूल के सबसे युवा मेयर के रूप में चुना गया है. अब मां ने भी प्रवीन रानी ने भी इतिहास बना दिया. प्रवीन रानी वर्ष 2013 अपने बेटे को लेकर ब्रिटेन रहने लगी थी. उस समय तुषार सिर्फ 10 साल का था. वहां उन्होंने सामाजिक गतिविधियों और अन्य जनसेवा कार्य में हिस्सा लिया. जहां से स्थानीय समुदाय के बीच उनकी पकड़ मजबूत हुई. साल 2023 में पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए वह चुनाव लड़कर कैबिनेट मिनिस्टर बनी.

गांव से विदेश तक जश्न का माहौल

जब वे डिप्टी मेयर बनी थी, तब तुषार सबसे कम उम्र के पार्षद चुने गए थे. अब बेटा डिप्टी मेयर और मां मेयर बनकर एक नई मिसाल कायम कर चुके है. ब्रिटेन की राजनीति में मां- बेटे की इस ऐतिहासिक जोड़ी ने भारतीय मूल के लोगों की मजबूत उपस्थिति को दुनिया के सामने स्थापित कर दिया है. रोहणा गांव और आसपास के इलाकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि तुषार और प्रवीन रानी ने विदेश में रहकर भी भारतीय मूल्यों और संस्कृति को जिंदा रखा है. उनकी सफलता आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.