सोनीपत में सैकड़ों गरीब परिवारों को आज मिलेगी खुशखबरी, खुद के घर का सपना होगा पूरा

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में गरीब परिवारों के खुद के घर का सपना साकार होने जा रहा है. एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तैयार किए गए फ्लैट्स का आवंटन 8 अक्टूबर यानि आज लाटरी प्रणाली के माध्यम से होगा.

house home

उन्होंने बताया कि यह लाटरी दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी. एडीसी ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के 794 आवेदन सही पाए गए हैं. इनमें से 538 EWS फ्लैटों का आवंटन नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों को किया जायेगा.

सोनीपत में इन जगहों पर मिलेंगे फ्लैट्स

एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि ये फ्लैट्स सेक्टर- 27, सेक्टर- 8, सेक्टर- 61, सेक्टर- 10 और सेक्टर- 27 गांव अहमदपुर की विभिन्न कालोनियों में स्थित हैं. आवेदकों में से जिनका नाम ड्रा में निकलेगा, उनके द्वारा जमा की गई 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि फ्लैट की कीमत में समायोजित की जाएगी, जबकि बाकी को यह राशि वापस कर दी जाएगी.

यहां हासिल करें विस्तृत जानकारी

उन्होंने बताया कि प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 200 वर्ग फुट और अधिकतम मूल्य 1.50 लाख रुपये या 750 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है. उन्हीं परिवारों को फ्लैट्स के लिए पात्र ठहराया गया है जिनकी सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम हैं और जिनके नाम पर कोई पक्का मकान, प्लाट या फ्लैट नही है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए एडीसी कार्यालय या टेलीफोन नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.