सोनीपत शहर की सड़कों से जलभराव की समस्या होगी खत्म, यहां पर बिछेगी नई स्टार्म वाटर लाइन

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत शहर के लोगों को बहुत जल्द जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है. यहां सेक्टर- 15 में कई सालों से लगातार जलभराव की समस्रया बन रही थी. अब इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने नई स्टार्म वाटर लाइन परियोजना शुरू की है.

Piep Line

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विधायक निखिल और मेयर राजीव जैन ने इस परियोजना का शुभारंभ किया. यह नई लाइन सेक्टर- 15 चौक हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से ड्रेन नंबर- 6 तक बिछाई जाएगी, जिससे लोगों को गंदे पानी से राहत मिलेगी. यह कार्य लगभग 4.25 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा.

जलभराव की समस्या होगी खत्म

मेयर राजीव जैन ने कहा है कि नगर निगम ने सोनीपत शहर के सभी जलभराव बिंदुओं को फोकस कर लिया है और उन पर निरंतरता से काम चल रहा है. सेक्टर – 14-15 डिवाइडिंग रोग से लेकर दिल्ली रोड पर ड्रेन नंबर-6 तक नई लाइन बिछाई जा रही है. यह लाइन ओसराम चौक और सिविल अस्पताल के आगे से होती हुई ड्रेन नंबर-6 में जुड़ेगी.

लोगों को मिलेगी राहत

विधायक ने कहना है कि जब वे मेयर थे, तब सेक्टर- 15 की मुख्य मार्केट में भी स्टार्म वाटर लाइन डाली गई थी, लेकिन उसका कनेक्शन ड्रेन नंबर- 6 से नहीं हो सका था. अब डीएवी स्कूल वाली सड़क की पुरानी लाइन को नई लाइन से जोड़कर सीधे ड्रेन नंबर- 6 तक निकासी की जाएगी.

मेयर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को अच्छे से पूरी निष्ठा और समय पर पूर्ण किया जाए. उन्होंने कहा कि हम वर्षा के पानी की निकासी और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे है. शहर के लोगों को सालों पुरानी इस समस्या से बहुत जल्द निजात दिलाने का काम किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.