अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, इस मोबाइल नंबर पर हासिल करें पूरी जानकारी

सोनीपत | 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा. इस दिवस के उपलक्ष्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है. आयुष विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए आनलाइन पोर्टल internationalyogadayhry.in खोला गया है. इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है.

Happy Yoga Day Images 5

इस नंबर पर लें विस्तृत जानकारी

रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए 9501131800 मोबाइल नंबर जारी किया गया है. जिला डीसी मनोज कुमार ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शारिरिक, मानसिक एवं आत्मिक शांति का समन्वय स्थापित करती है. वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवन के प्रभावशाली साधन के रूप में योग को आज दुनियाभर में अपनाया जा रहा है.

उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारी करें और आनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्रति जागरूकता फैलाएं. शैक्षिक संस्थानों में खासतौर पर स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

योग के ढेरों फायदे

इसके साथ ही डीसी मनोज कुमार ने जन- जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योग दिवस की गतिविधियों में शामिल होने और योग को अपनी जीवनशैली को हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने से ह्रदय स्वास्थ्य में सुधार, शारिरिक सहनशक्ति में वृद्धि और सुदृढ़ मानसिक एकाग्रता जैसे फायदे मिलते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.