सोनीपत रोडवेज डिपो को मिला 10 नई इलेक्ट्रिक AC बसों का तोहफा, इन रूटों पर होगा संचालन

सोनीपत | हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. बता दें कि राज्य सरकार ने सोनीपत रोडवेज के बेड़े में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल कर दी गई है. इन अत्याधुनिक ई-बसों के आने से यात्रियों को न केवल आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि शहर में प्रदूषण कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.

Electric Buses

आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई इलेक्ट्रिक बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इन बसों में एयर कंडीशनिंग, आरामदायक सीटें, बेहतर स्पेस और डिजिटल सुविधाएं दी गई है, जिससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा. खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इन बसों का संचालन दिल्ली रूट सहित स्थानीय मार्गों पर किया जाएगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि ई-बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगा.

50 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य

रोडवेज का लक्ष्य सोनीपत डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का है. विभाग के पास पहले 5 बसें है, जो सोनीपत से कुंडली के बीच चलती है. अब बेड़े में 10 बसें ओर शामिल होने से इनकी संख्या 15 हो जाएगी. रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नए बस अड्डे के निर्माण के बाद शहर के बीचो-बीच चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा, ताकि बसों के संचालन में समय की बचत हो सके.

रोडवेज विभाग नई बसों को सोनीपत से दिल्ली बस अड्डे तक चलाने पर विचार- विमर्श कर रहा है. इलेक्ट्रिक बसों की खासियत यह है कि इनमें शून्य उत्सर्जन होता है, ये बसे डीजल बसों की तरह धुआं नहीं छोड़ती. इससे वायु प्रदूषण कम होगा और राज्य में हवा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.