सोनीपत: एक रोटी ज्यादा खाने पर बहू ने की सास की पिटाई, मामला महिला थाने पहुंचा

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले में बुजुर्ग सास को बहू द्वारा पीटने का मामला सामने आया है. यह मामला जिले के संदल खुर्द गांव का है. जहां बुजुर्ग सास ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने उनके साथ मारपीट की है. बुजुर्ग सास के मुताबिक उसके पोते द्वारा लाई गई रोटी ज्यादा खाने पर उसकी पिटाई की गई.वहीं, बुजुर्ग सास की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बहू अपनी सास को पीटती नजर आ रही है.

news 10

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बुजुर्ग सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उसके दामाद मनीषा, दामाद की मां और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं.

एसएसपी को दी गई शिकायत में 75 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी हो चुकी है. उनका तीन साल का एक बेटा है.उनकी बहू उन्हें दोनों समय खाने के लिए दो रोटियां देती हैं.उसका तीन साल का पोता उसके लिए एक और रोटी लाया था और उसे पांच दिन पहले दिया था.पोते के कहने पर उसने रोटी खा ली.तभी से बहू उसे पीट रही है.

बहू की पिटाई से परेशान बुजुर्ग शनिवार को शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे. आरोप है कि बुजुर्ग मां की पिटाई का जब बेटे ने विरोध किया तो बहू ने फिर हाथापाई की. उसे बचाने के प्रयास में उसने पति से भी मारपीट की.बुजुर्ग ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.एसएसपी ने पूरे मामले को जांच के लिए महिला थाने भेज दिया है.फिलहाल मामला अब महिला थाने पहुंच चुका है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.