हरियाणा में इस रूट पर सफर करना हुआ महंगा, फटाफट चेक करें किराए की नई लिस्ट

सोनीपत | हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब पहले से और ज्यादा ढीली करनी होगी. बता दें कि परिवहन विभाग ने सोनीपत- गोहाना रूट पर किराए में बढ़ोतरी कर दी है. विभाग द्वारा यह फैसला नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से NH-352A पर मोहाना गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने की वजह से लिया गया है.

Haryana Roadways Bus

यात्रियों को महंगाई का झटका

मोहाना गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने पर रोडवेज की संचालन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद किराया संशोधित किया गया है. पहले सोनीपत से गोहाना के लिए 40 रुपए बस किराया था, लेकिन अब 45 रुपए देने होंगे.

स्थानीय रूट

गोहाना से सोनीपत आते समय बिधल- पिनाना और तिहाड़ मोड़ का बस किराया पहले जितना ही रहेगा. गोहाना से बिधल- पिनाना और तिहाड मोड़ उतरने वाले यात्रियों को एक्स्ट्रा किराया नहीं देना होगा, लेकिन टोल प्लाजा पार करने वाले स्टॉपेज पर किराया 5 रुपये और गोहाना से बड़वासनी व सोनीपत से खेड़ी दमकन का किराया 10- 10 रुपये बढ़ा दिया गया है.

सोनीपत से गोहाना

स्टॉप पुराना किराया नया किराया
बड़वासनी 5 रुपये 10 रुपये
रत्नगढ़ 10 रुपये 15 रुपये
बादशाहपुर माच्छरी 15 रुपये 20 रुपये
मोहाना 20 रुपये 25 रुपये
तिहाड़ मोड – पिनाना – बीधल 25 रुपये 30 रुपये
जौली – लाठ 30 रुपये 35 रुपये
खेडी – बड़ौता 35 रुपये 40 रुपये
गोहाना 40 रुपये 45 रुपये

गोहाना से सोनीपत

स्टॉप पुराना किराया नया किराया
खेडी – बड़ौता 5 रुपये 10 रुपये
जौली – लाठ – पिनान 10 रुपये 15 रुपये
तिहाड़ मोड़ 15 रुपये 20 रुपये
मोहाना 20 रुपये 25 रुपये
बादशाहपुर माच्छरी 25 रुपये 30 रुपये
रत्नगढ़ 30 रुपये 35 रुपये
बड़वासनी 35 रुपये 40 रुपये
सोनीपत 40 रुपये 45 रुपये

NH- 352A पर गांव मोहाना के पास टोल प्लाजा शुरू हो गया है. इस टोल प्लाजा के चालू होने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से नई किराया सूची जारी की गई है. बस किराये में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को सफर के दौरान जेब ढीली करनी पड़ेगी. रोडवेज विभाग ने टोल की राशि वसूलने के लिए किराए में बढ़ोतरी की है- सुरेंद्र दुग्गल, स्टेशन सुपरवाइजर, सोनीपत डिपो

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.