बांग्लादेश बनी T20 वर्ल्ड कप के सुपर- 8 में जगह बनाने वाली अंतिम टीम, देखें पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क | T20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर- 8 का शेड्यूल सामने आ गया है. बता दें कि बांग्लादेश टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी है. सुपर- 8 में जगह बनाने वाली टीमों में भारत, USA, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल है. 19 जून से सुपरहिट के मुकाबले शुरू हो जाएंगे, जो 24 जून तक चलने वाले हैं.

T20 Wolrd Cup

इन आठ टीमों को 4- 4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी. T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएगे. इसके बाद, फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा.

ग्रुप- 1 का पूरा शेड्यूल

  • 20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
  • 20 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (21 जून सुबह 6 बजे से)
  • 22 जून- भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
  • 22 जून- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (23 जून सुबह 6 बजे से)
  • 24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
  • 24 जून- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (25 जून सुबह 6 बजे से)
यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

ग्रुप- 2 का पूरा शेड्यूल

  • 19 जून- यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
  • 19 जून- इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (20 जून सुबह 6 बजे से)
  • 21 जून- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
  • 21 जून-  यूएसए बनाम वेस्ट इंडीज, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (22 सुबह 6 बजे से)
  • 23 जून- यूएसए बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
  • 23 जून- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (24 जून सुबह 6 बजे से)
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.