स्पोर्ट्स डेस्क | महिला प्रीमियर लीग में अब तक टोटल 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले, जहां एकतरफा मैच रहे. अब तक महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली का दबदबा देखने को मिल रहा है. दिल्ली कैपिटल ने 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर 6 विकेट से जीत हासिल की. जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में भी पहले नंबर पर आ गई है.
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला लिया और गुजरात की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बनाए. इसके जवाब में दिल्ली के टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया और प्वाइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर आ गई. दिल्ली के लिए जैज़ जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली को बड़ी जीत दिलाई. दिल्ली के इस मुकाबले की जीत के साथ ही रन रेट सुधारने की भी कोशिश की है. अभी भी दिल्ली की टीम नेगेटिव रन रेट के साथ ही टॉप पोजीशन पर बनी हुई है.
आज होगा मुंबई और यूपी का मुकाबला
अब तक टीम ने कुल पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे तीन में जीत मिली है. दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जिसने चार मुकाबले खेले हैं. दो में जीत दो में हार मिली है. तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है. छोटे नंबर पर UP वॉरियर्स और पांचवें नंबर पर गुजरात की टीम है. आज मुंबई और यूपी का मुकाबला होगा, जो भी टीम जीतेगी अंक तालिका में वह पहले स्थान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है.
