भारत नहीं आस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी जीतना तय, 10 साल बाद बना फिर यह अद्भुत संयोग

स्पोर्ट्स डेस्क | ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 की सेमीफाइनल मुकाबलों की लिस्ट सामने आ चुकी है. भारत क्रिकेट टीम ने कल न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर ग्रुप A में टॉप किया है. अब भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम का सामना साउथ अफ्रीका टीम से होगा.

Cricket Match

भारतीय क्रिकेट टीम 4 मार्च यानि कल मंगलवार को दुबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. वहीं, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक- दूसरे के सामने होगी.

10 साल बाद फिर बना गजब का संयोग

साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में भी यहीं 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी. दिलचस्प बात ये है कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल भी बिलकुल वही है, जो 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला था. इस वर्ल्ड कप में भी भारत और आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था.

अब सवाल खड़ा होता है कि चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में कौन सी 2 टीमें पहुंचेगी. अगर 2015 के वनडे वर्ल्ड कप पर नजर डालें तो यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका टीम को हराते हुए फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी. फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर 2015 का वनडे वर्ल्ड कप टाइटल जीता था. यानि टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं है.

भारतीय क्रिकेट टीम को करना होगा पलटवार

चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही आस्ट्रेलिया की टीम कमजोर दिखाई दे रही है, लेकिन ICC नॉकआउट मुकाबलों में इंडियन क्रिकेट टीम पर हमेशा हावी रही है. 2015 से दोनों टीमें आईसीसी वनडे इवेंट में दो बार आमने- सामने हुई है और दोनों ही बार आस्ट्रेलिया को जीत मिली है. ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर टाइटल जीता था. इस हार का दर्द आज भी भारतीय क्रिकेट टीम और उनके फैंस को सत्ता रहा है. भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हराकर इस हार का बदला लिया जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.