रोहित शर्मा को इमोशनल देख वाइफ रितिका भी हुई काफी दुखी, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क | वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. कल का दिन करोड़ों लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया भारत को हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बन गई. भारत की हार की वजह से कप्तान रोहित शर्मा भी काफी उदास और निराश दिखाई दिए. जब साल 2019 में भारत सेमीफइनल हारा था, तब भी रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी. अब एक बार फिर से रोहित शर्मा काफी निराश दिखाई दे रहे है. कप्तान के तौर पर लक्ष्य के इतने करीब आकर हिटमैन काफी अनलकी साबित रहे.

Ritika Rohit Sharma

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जब रोहित हार के बाद स्टेडियम की सीढ़िया से चढ़कर ड्रेसिंग रूम जा रहे है इस दौरान वह काफी उदास दिखाई दे रहे है. इस विजुअल को देखकर करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. फाइनल में मिली हार की वजह से न केवल कप्तान रोहित शर्मा उदास दिखाई दिए, बल्कि उनकी वाइफ रितिका भी काफी उदास दिखाई दी. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा के चेहरे पर निराशा के भाव साफ तौर पर दिखाई दे रहे है. वहीं, उनकी पत्नी रितिका भी काफी उदास दिखाई दे रही है.

गेंदबाज नहीं कर पाए फाइनल में शानदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को छह विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बन गई. भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही थी और लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी. जिन गेंदबाजों के दम पर भारत ने विश्व कप का सफर इतनी आसानी से तय किया था, वह गेंदबाज फाइनल में कमाल नहीं दिखा पाए. शुरुआत के 10 ओवर में ही बुमराह और शमी काफी बेअसर दिखाई दिए, वहीं स्पिनर्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.