पंचकूला व करनाल को छोड़कर हरियाणा के सभी शहरों में AQI हाई लेवल पर, यह जिला सबसे प्रदुषित

हिसार । हरियाणा प्रदेश की आबो-हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. करनाल और पंचकूला जिले को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के बाकी जिलों में स्वास्थ्य के लिहाज से AQI लेवल काफी उपर जा चुका है. राष्ट्रीय राजधानी से सटा फरीदाबाद 384 AQI के साथ प्रदेश के सबसे प्रदुषित शहरों में शामिल हैं. उसके बाद हिसार 369 AQI के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. दोनों जिलों के हालात AQI के अनुसार बेहद खराब श्रेणी में आते हैं. इनके गुरुग्राम, मानेसर, बहादुरगढ़, जींद और चरखी दादरी की स्थिति बेहद खराब ही है.

Sardi Cold Weather 1

अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल और धारुहेड़ा में AQI में लगातार सुधार हुआ हैं और यें शहर बेहद खराब से खराब की श्रेणी में पहुंच चुके हैं. उधर प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हों रही है. हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके अलावा सिरसा व रोहतक में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है.

अगले 48 घंटे खुश्क रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि आमतौर पर मौसम 23 नवंबर तक खुश्क बनें रहने की संभावना है. हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं-कहीं बादलवाही बनी रह सकती है. प्रदेश में धीमी गति से पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी.

शहर  न्यूनतम तापमान

  • हिसार   6.5
  • रोहतक    9.4
  • सिरसा   9.8
  • गुरुग्राम   10.6
  • कुरुक्षेत्र   10.7
  • नारनौल   11.7
  • अंबाला   12.2

AQI का ग्राफ

  • 0 से 5   अच्छी
  • 51 से 100  संतोषजनक
  • 101 से 200  मध्यम
  • 201 से 300  खराब
  • 301 से 400  बेहद खराब
  • 401 से 500 खतरनाक
  • 500 से ऊपर आपातकाल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!