हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू, घने कोहरे से आमजन की बढ़ेगी परेशानी

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड और कोहरे के कारण कोल्ड- डे की स्थिति बनी हुई है. सुबह और शाम के समय ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. घने कोहरे के कारण जनजीवन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दृश्यता लगभग जीरो के बराबर हो गई है. दिन में ठंडी तेज हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है. मैदानी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. सोमवार को प्रदेश में नारनौल की रातें सबसे ठंडी रही है.

Cold Weather Mausam

यहां का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले चार दिनों में घना कोहरा होने से जनजीवन को परेशानी हो सकती है. आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे की घनी परत देखने को मिलेगी और उत्तरी इलाकों में बादलवाई की स्थिति बनी रहेगी. 24 दिसंबर को हवाओं की दिशा में परिवर्तन के कारण हरियाणा में अधिकतर जगहों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में उतार- चढ़ाव जारी

29 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन और तापमान में हल्का उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में ऑरेंज अर्ल्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.