हरियाणा में झमाझम बारिश के आसार, 24 से 26 अगस्त तक इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

हिसार | हरियाणा में मौसम किस कदर बिगड़ा हुआ है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 अगस्त रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया. वह सोनीपत के आईएमटी खरखौदा में होने वाले राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का यह प्रोग्राम रद्द कर दिया गया.

weather barish

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र द्वारा आज प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में तेज बरसात की संभावना जताई गई है. यहां बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ खिसकने के बाद अब श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है.

29 अगस्त तक बरसात की संभावना

इस कारण 24 से 26 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हवाओं और गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना बनी हुई है. कहीं- कहीं तेज बरसात के भी आसार बने हुए हैं. 27 से 29 अगस्त के दौरान प्रदेश में कहीं- कहीं हल्की बरसात की संभावना जताई गई है. कल 25 अगस्त को सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50%, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में 50 से 75%, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में 75 से 100% बरसात के असर बताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

इन जिलों में बरसात का अलर्ट

26 अगस्त को यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात का येलो अलर्ट जारी हुआ है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 50 से 75% बरसात की संभावना है. यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात के आसार बताए गए हैं.

27 अगस्त को हल्की बरसात की संभावना

अगले दिन 27 अगस्त को हालांकि किसी भी जिले में बरसात का अलर्ट नहीं है, लेकिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में 0 से 25% बरसात की संभावना है. भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25 से 50% बरसात का असर रहेगा. पंचकुला और यमुनानगर में 50 से 75% बरसात की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts