हरियाणा के सभी जिलों में आज बरसात के बने आसार, अगले 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में मानसून की एंट्री सामान्य से 5 दिन पहले हो चुकी है, जिससे मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अबकी बार ज्यादा बरसात देखने को मिल सकती है. जून के शुरुआती 26 दिनों के दौरान पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बरसात हो चुकी है. आज भी प्रदेश के सभी 22 जिलों में बरसात के आसार बताए गए हैं.

weather barish

गुरुवार को प्रदेश की अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया. 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का पलवल जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. बाकी जिलों का तापमान भी 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच हिचकोले खाता रहा.

मानसून का प्रदर्शन

इस विषय में जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आमतौर पर 29 जून को प्रदेश में मानसून दाखिल हो जाता है, लेकिन अबकी बार यह 23-24 जून को राज्य में दाखिल हो गया. ऐसे में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के पूरे आसार बने हुए हैं. पिछले साल जून के महीने में राज्य भर में 29.3 मिलीमीटर बरसात हुई थी.

आमतौर पर इस महीने में 55.3 मिलीमीटर बरसात होती है यानी पिछले साल इसी समय के दौरान 47% कम बरसात हुई थी. लेकिन अब की बार 2025 में शुरुआती 26 दिनों में प्रदेश में 51.2 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जोकि 20% ज्यादा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

अगले 3 दिन होगी बरसात

  • 28 जून को पलवल, न्यू फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में 75 से 100 प्रतिशत बरसात के आसार बने हुए हैं.
  • 29 जून को नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50 से 75 प्रतिशत, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बरसात की संभावना बनी हुई है.
  • 30 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत और नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 75 से 100 प्रतिशत तक बरसात के आसार बने हुए हैं.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts