चंडीगढ | हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन के समय अच्छी- खासी धूप निकलती है और साथ में शीतल ठंडी हवाएं भी अपना असर दिखा रही है. रात के समय मौसम सामान्य बना हुआ है. कह सकते है कि ये खट्टी मीठी ठंड वायरल जैसे बुखार का संकेत दे रही है. ऐसे में सलाह है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, गर्म कपड़े पहने और हल्का गर्म पानी पिए. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
हरियाणा में गर्मी की आहट
तापमान की बात करें तो रविवार को राज्य में कुल न्यनूतम तापमान में जहां 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, वही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. धीरे-धीरे तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ठंड का प्रभाव समाप्त होता जा रहा है और गर्मी ने अपना प्रभाव जमाना शुरू कर दिया ह क्योंकि दिन के बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी की आहट करा दी है.
किसानों की बढ़ी चिंता
बढ़ता तापमान किसानों की चिंता बढ़ा रहा है. इससे रबी की फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है.हालांकि कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है कि अभी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. तापमान सही है लेकिन अगर तापमान बढ़ता है तो गेहूं और सरसों की फसलों पर असर पड़ सकता है. किसानों से यही सलाह है कि हल्की सिंचाई करें.
आज से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. 9 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर 9 फरवरी की रात से ही शुरू हो जाएगा. इसके चलते 10 फरवरी को हल्की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के बाद ठंडी तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे ठंड बढ़ने के आसार है.
