हरियाणा में फिर बादलवाही और बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में बारिश के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है. इस बार अप्रैल महीने में सूरज के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे है. आसमान में छाई बादलवाई के कारण धूप कम निकलती है. IMD के अनुसार, इस पूरे महीने मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलने को मिल सकता है क्योंकि इस महीने कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है, जिसके प्रभाव से राज्य में बार- बार आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है.

Barish Weather Mausam

 

हरियाणा मौसम अपडेट

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि किसानों के अरमानों पर पानी फेर गई है. खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसलों में बारिश नुकसान हुआ है. जो पछेती गेहूं है उनके दाने काले पड़ गए हैं जिससे फसल का उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुए है. फिलहाल मौसम साफ रहने वाला है. किसान गेहूं की कटाई आराम से कर सकते है, लेकिन कई जगह गीली मिट्टी होने के कारण गेहूं जड़ से निकल रही है, जो कि नुकसानदायक है.

बारिश के बाद जिले में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. सुबह के समय चलने वाली हवाएं लोगों को ठंड का अहसास करा रही है. IMD के अनुसार, आने वाले 4 दिनों तक राज्य में लगातार गिरावट जारी रहेगी. दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंशिक बादलवाई देखने को मिल सकती है. राज्य के सिरसा, फतेहाबाद, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी. शेष हिस्सों में मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन बादलवाई देखने को मिलेगी.

मौसम आमतौर पर साफ रहने वाला है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. 15 अप्रैल के बाद से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के कारण सूरज की तपिश देखने को मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.