हरियाणा में सुबह- शाम शुरू हुआ ठंड का दौर, 24 घंटे में लुढ़का पारा; पढ़ें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम करवट लेता जा रहा है. बीते कुछ दिनों से बरसात नहीं हुई. इसके बावजूद, दिन का तापमान कम हो गया. सबसे अधिक महेंद्रगढ़ और सोनीपत में तापमान में कमी दर्ज हुई. सिरसा प्रदेश भर में सबसे गर्म जिला रहा. यहाँ दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि आगे भी इसी प्रकार मौसम में बदलाव जारी रहेगा.

Sardi Cold Weather 3

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है. आगे भी ऐसा ही बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में अबकी बार मानसून का प्रदर्शन भी काफी संतोषजनक रहा है, जहाँ इस सीजन में 424.6 मिली मीटर बरसात होती है, अबकी बार 406.4 एमएम बरसात दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

यह सामान्य से केवल चार प्रतिशत ही कम है. गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई. यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts