तेज हवाओं से दिल्ली- NCR के मौसम ने ली करवट, गर्मी से इस दिन छूटेगा पीछा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली समेत NCR के इलाकों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है. आसमान में बादल भी छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है. मौसम विभाग द्वारा आज 30 मार्च को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बताए गए हैं.

BADALMOUSAMCLOUD

आज ऐसा रहेगा वेदर

आज अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है. वहीं, गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस प्रकार देखा जाए, तो दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में आज गुरुग्राम सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहेगा.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

4 अप्रैल से फिर चलेंगी तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि कल, 31 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा. 1 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जबकि 2 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और 3 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा.

उन्होंने ने बताया कि 4 अप्रैल को फिर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि अभी 4 अप्रैल तक इसी प्रकार मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहेगा. उसके बाद, आसमान साफ रहने के आसार बने हुए हैं. बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts