हरियाणा के मौसम में एक बार फिर दिखेगा उतार चढ़ाव, आज शाम से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में फिर से पारा उफान पर पहुंचने की संभावना है. मंगलवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. नूंह में पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया. हिसार में 31.9 डिग्री, नारनौल में 32 डिग्री दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी भी दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री कम है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Barish Image

बदलेगा मौसम का मिजाज

29 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है. 30 को प्रदेश में कहीं-कहीं और 31 मार्च को अधिकांश जिलों में बरसात की संभावना है। 1 अप्रैल को भी कहीं- कहीं बरसात हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है. ऐसे में दिन का तापमान फिर से तीन से पांच डिग्री तक कम होने की संभावना है.

बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 30 मार्च को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है जबकि 31 मार्च को बरसात के साथ तेज हवा चल सकती है. यही नहीं, कहीं- कहीं ओले पड़ने की संभावना है. 1 अप्रैल की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, बरसात हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

फसलों को हो सकता है नुकसान

गेहूं निदेशालय करनाल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल को गिरने से इतना नुकसान नहीं होगा, ज्यादा नुकसान फसल में पानी ठहरने से होगा. ओले पड़ने से भी नुकसान हो सकता है, अब बरसात की जरूरत नहीं है.

किसानों को सता रही चिंता

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगेती या समय पर बिजाई की गई गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है, यदि कुछ दिन और बरसात नहीं होती तो फसल की कटाई भी शुरू हो जाती. किसानों का कहना है कि अब एक बरसात होने के बाद गेहूं की कटाई करीब सप्ताहभर देरी से शुरू हो सकेगी. ऐसे में गेहूं का सीजन एकदम से जोर पकड़ेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.