हरियाणा में मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. कभी कोहरा देखने को मिल रहा है तो कभी धूप खिल रही है. कभी सुबह से शाम तक आंशिक बादलवाई देखने को मिल रही है. इसके साथ ही तापमान भी लुढ़क कर नीचे आ गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो- तीन दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज गति की हवाएं चलने की संभावना है.

weather barish

हरियाणा में मौसम का हाल

हाल ही में 19 से 20 मार्च को हरियाणा में करीब 200MM तक बारिश दर्ज की गई थी. इस कारण गेहूं की फसल में नुकसान देखा गया. आने वाले दिनों में फिर बारिश और आंधी के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार कई जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को दिन में ठंड महसूस हुई है.

मार्च के अंत तक मौसम खराब

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च महीने के अंतिम दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 22 मार्च को यानि आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दो दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान तेज गति की हवाओं व अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, Super- 100 में बढ़ीं इतनी सीटें; आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा में 23 मार्च को आगे निकल जाएगी वैसे ही उत्तरी हवाओं से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. कहीं- कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. 25 मार्च और 28 मार्च को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.