9 जून से भीषण गर्मी के लिए तैयार रहे हरियाणावासी, इन 11 जिलों में चलेगी लू; इस दिन मिलेगी राहत

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में एक बार फिर से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुकी है. गर्मी के साथ- साथ उमस ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है. अब से कुछ दिन पहले तक हुई झमाझम बरसात से जहां लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है.

Garmi Summer Health Body Hot

11 जिलों में लू का अलर्ट

इसका असर अब से दिखाई देना शुरू हो चुका है. शनिवार को प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. 44 डिग्री तापमान के साथ सिरसा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात के आसार न के बराबर हैं. कल यानी 9 जून से प्रदेश के 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू के थपेड़े महसूस किए जाएंगे.

प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में आज अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री और उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  माइकल क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर हरियाणा के CM नायब सैनी का कमाल, 1 ओवर में लगाए 2 छक्के

9 से 11 जून तक और बढ़ेगा तापमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आमतौर पर प्रदेश में 9 जून तक मौसम खुश्क बना रहेगा. इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की भी आशंका बनी हुई है. इससे दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा.

बीच में हल्के बादल और कहीं- कहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है. 9 से 11 जून के दौरान प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts