हरियाणा में 2 दिन होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें डिटेल

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा के लोग पिछले काफी समय से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. लोगों को चिलचिलात्ती धूप से परेशानी उठानी पड़ रही है. इसी बीच मौसम विभाग के ताजा अलर्ट से आम जनमानस को जरूर कुछ राहत मिलेगी. विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल को बरसात के आसार बने हुए हैं. हालांकि इससे पहले 6, 7, 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया था.

Weather Barish Mausam

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा दी की जानकारी के अनुसार, आज रविवार को हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है. कल 7 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है. वहीं, 8 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

तापमान में होगी और बढ़ोतरी

9 और 10 अप्रैल को जिन जिलों में हीट वेव रहेगी, उनके नाम मौसम विभाग ने जारी नहीं किए हैं. विभाग का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. बात करें अगर कल 05 अप्रैल के तापमान की तो कल 13.8°C तापमान के साथ करनाल जिला सबसे ठंडा रहा. बाकी जिलों का अधिकतम तापमान 36 से 38°C के बीच रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts