Haryana Weather: हरियाणा में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, इन 2 दिनों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बरसात की संभावना जताई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बरसात ज्यादा नहीं होने वाली है. केवल बूंदाबांदी ही दर्ज की जाएगी. मौजूदा समय में एक पश्चिमी विश्वोभ सक्रिय होने की वजह से हरियाणा की मौसम प्रणाली बदलने जा रही है.

badal weather mausam

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा में 15 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के दौरान राज्य में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि और रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाओं में बदलाव के कारण 15 अक्टूबर की रात से 17 अक्टूबर की रात तक राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं- कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है.

दिन में अभी लग रही गर्मी

17 अक्टूबर के बाद हरियाणा में फिर से उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है. यानी कि आने वाले दिनों में अब तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी. मौजूदा समय में दिन के तापमान में वृद्धि होने की वजह से अभी गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, रात का तापमान काफी कम दर्ज किया जा रहा है जिससे रात में ठंड लग रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

धान की चल रही कटाई

हरियाणा में अभी धान की कटाई चल रही है. अगर बरसात होती है तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है. फिलहाल, राहत की खबर यही है की मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बरसात की संभावना नहीं जताई है. अगर होगी भी तो केवल बूंदाबांदी ही होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.