दिल्ली में अभी खत्म नहीं होगा गर्मी का सितम, 2 दिन चलेगी जबरदस्त हीट वेव; IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | पिछले 2 दिनों से दिल्ली- NCR भीषण गर्मी की चपेट में है. दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. गर्मी से बचने के लिए लोग छातों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी से राहत मिलने के आसार न के बराबर हैं क्योंकि आज और कल दो दिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं होगा. इस विषय में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है.

Garmi Weather Mausam

हीट वेव का अलर्ट

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित दिल्ली में आज से हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है. इसका मतलब यह हुआ कि आज से ही लोगों को घर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि आज 25 अप्रैल और कल 26 अप्रैल को 2 दिन काफी ज्यादा गर्मी महसूस की जाएगी. दोनों दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दी सलाह

इस बारे में जानकारी देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि 25 और 26 दो दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. राजधानी का न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. दिन और रात दोनों काफी गर्म रहेंगे. ऐसे में लोगों को ज्यादा जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts