Haryana Weather News: हरियाणा के इन जिलों में भयंकर ओलावृष्टि ने मचाई तबाई, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

रेवाड़ी, Haryana Weather News | हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि का कहर लगातार जारी है. इसी सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि के कहर से किसान अभी तक उभरा भी नहीं था और कल फिर प्रदेश के कई हिस्सों में भयंकर ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है. अन्नदाता की फसल को ओलावृष्टि ने पूरी तरह से तहस- नहस कर दिया है. बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल में बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है.

Hailstrome

रेवाड़ी में भयंकर ओलावृष्टि

शुक्रवार शाम को रेवाड़ी जिले में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ और जैसे ही मौसम ने करवट ली वैसे ही बारिश के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई. जिले के खोल इलाके से तो ओलावृष्टि की भयंकर वीडियो सामने आई है जिसे देखकर हर कोई सहम उठा है. इलाक़े के कई गांवों में भयंकर ओलावृष्टि हुई है.

ओलावृष्टि के बाद ऐसा मंजर नजर आया कि धरती पर जैसे सफ़ेद चादर बिछाई गई हों. शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश आई और फिर ओलावृष्टि शुरू हो गई. अभी हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान पहुंचा था और कल फिर से हुई ओलावृष्टि से लगता है कि किसानों की बची हुई फसल भी बर्बाद हो गई है.

सिरसा और फतेहाबाद में 80% से अधिक नुकसान

वहीं, शुक्रवार को हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से सिरसा और फतेहाबाद में फसलों को 80 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है. रानियां, बड़ागुढ़ा व ऐलनाबाद, मेहनाखेड़ा, खारियां, महमदपुरिया, बालासर, भड़ोलियावाली, मंगालिया, खाई व कुस्सर सहित अनेक गांव में बरसात के साथ ओलावृष्टि के रूप में आफत बरसी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आज फिर तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी, पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

गेहूं की बिछी फसलों पर ओलों की सफेद चादर नजर आई. गेहूं से बालियां अलग- थलक हो गई और फलियों से सरसों निकलकर पानी के साथ बहने लगी, जिससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया. ऐन पकी फसलों पर हुई ओलावृष्टि की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच चुकी हैं. किसानों का कहना है कि फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 25 मार्च तक आंशिक बादलवाई रहने और उत्तर पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.