हरियाणा में दो दिन तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जताई 4 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

चंडीगढ़ | पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का असर दिखाई दे रहा है. हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, हालांकि मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी और तपिश से लोगों को राहत मिली है. बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 और 20 मार्च को राज्य में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. बदलता मौसम एक अलग ही नजारा दिखा रहा है. कभी ठंड और कभी गर्मी ने जनजीवन को हैरान कर दिया है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन बारिश और धूलभरी आंधी के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले दिनों मौसम क्या रंग दिखाएगा, ये कहना मुश्किल है. इस बदलते मौसम के चलते किसानों को हिदायत है कि अभी फसलों में सिंचाई ना करें और कटी हुई फसल को ढक कर रखें.

हरियाणा में जानें मौसम अपडेट

बदलते मौसम के बीच राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में सबसे अधिक गर्मी नूहं जिले में रही है जहां का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. गुरुग्राम में तापमान 32.0 डिग्री, पलवल में 32.2 डिग्री और अंबाला में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य का सबसे ठंडा स्थान सिरसा रहा है जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 10.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. हिसार में भी तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकार खुद देगी लोन

ओले और आंधी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले दो दिन ओले और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. 19 मार्च को राज्य में गरज- चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और रोहतक में ओलावृष्टि के ज्यादा आसार है. 20 मार्च को पूरे राज्य में बारिश का जोर रहेगा और उत्तर और दक्षिण हरियाणा में इसका ज्यादा असर रहेगा. इस दौरान यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पंचकूला के साथ- साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में ओलावृष्टि और तेज गति की हवाएं चलने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.