हरियाणा में चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में बरसात के आसार बने हुए हैं. अब तक भी मानसून सीजन में अच्छी खासी बरसात देखने को मिली है. ऐसा ही कुछ नजारा आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सामान्य से ज्यादा बरसात देखने को मिली है. सबसे अधिक 800 एमएम से भी ज्यादा बरसात अकेले यमुनानगर में दर्ज की जा चुकी है. वहीं, सबसे कम बरसात सिरसा में रिकॉर्ड की गई.

weather barish 1

23 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त शनिवार को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर के लिए बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद में येलो अलर्ट जारी हुआ है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में 50 से 75% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 75 से 100% बरसात की संभावना जताई गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 24 जून तक मौसम का यू- टर्न, कहीं बारिश... तो कहीं बढ़ेगी गर्मी

24 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

अगले दिन 24 अगस्त रविवार को भी पूरे प्रदेश में बरसात के आसार जताए गए हैं. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50 से 75% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100% बरसात के आसार जताए गए हैं. 16 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

25 अगस्त को इन जिलों में होगी बरसात

सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में 50 से 75% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बरसात की संभावना जताई गई है. पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में बरसात का येलो अलर्ट जारी हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts