चंडीगढ़ | पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है. इसी बीच अब मौसम विशेषज्ञ की तरफ से अगले दो दिनों के लिए मौसम की अपडेट जारी की गई है. 4 सितंबर तक न केवल हरियाणा, बल्कि एनसीआर से लगता कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिलने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे. बारिश की वजह से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है दूसरी तरफ आमजन की कई प्रकार की परेशानियां बढ़ गई है.
2 दिन कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
पिछले एक सप्ताह से रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है, जिस वजह से आमजन को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को प्रदेश के एनसीआर के जिलों में भी भारी बारिश देखने को मिली थी, जिससे सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ.
4 सितंबर तक मानसून सक्रिय रूप से प्रभावित रहने की संभावना दिखाई दे रही है. सितंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में मानसून थोड़ा कमजोर होगा. लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. अभी आपको आने वाले दो दिनों तक बारिश का सामना करना पड़ेगा.
सामान्य से 32 परसेंट ज्यादा हुई बारिश
सामान्य तौर पर प्रदेश में 31 अगस्त तक 353 एमएम बारिश दर्ज की जाती है, परंतु अबकी बार बारिश के इस आंकड़े में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. 31 अगस्त तक 465.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है. सामान्य बारिश की तुलना में 32% ज्यादा बारिश हुई है. जुलाई के बाद अगस्त महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अब सितंबर महीने की शुरुआत के कुछ दिनों में भी आपको मानसून काफी सक्रिय दिखाई देने वाला है. बारिश की वजह से आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, घंटे घंटे तक जाम लगा रहता है.
