हरियाणा में झमाझम का दौर फिर होगा शुरू, 27 और 28 जुलाई को इन जिलों में बारिश की संभावना

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में अब की बार मानसून सीजन की धमाकेदार शुरुआत हुई है और प्रदेश के लगभग सभी जिले बारिश से सराबोर नजर आए. सबसे अधिक बरसात प्रदेश के पांच जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और यमुनानगर में हुई. यहां बरसात का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर गया. आमतौर पर 25 जुलाई तक इस सीजन में 175.7 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन अब की बार 19% ज्यादा 209.2 एमएम बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है.

weather barish

आज साफ रहेगा मौसम

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल में कहीं- कहीं बरसात हो सकती है. कल 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा. विभाग द्वारा अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

15 जिलों में नहीं होगी बारिश

आईएमडी के अलर्ट के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में बरसात की संभावना नहीं है. आज मौसम दिनभर साफ रहने का अनुमान जताया गया है. 27 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में भी इजाफा होगा. 27 जुलाई को सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

अगले दिन 28 तारीख को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts