हरियाणा के इन जिलों में अगले एक घंटे में झमाझम बरसेंगे बदरा, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा वेदर

हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ बढ़ रही हैं, जिस कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल सकता है. आने वाले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के आसार बने हुए हैं. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज भी प्रदेश के 8 जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है.

weather barish 1

आज इन इलाकों में बरसात की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज 17 अगस्त को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह 11 बजे तक करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला में हवाओं और गरज चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

17 से 21 अगस्त तक बारिश के आसार

डॉ. मदन लाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून टर्फ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, जबलपुर, रायपुर, दक्षिण उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. साथ ही जम्मू कश्मीर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना बनी हुई है, जिस कारण 17 से 19 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बरसात की भी संभावना है. 20 और 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की और पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts