चंडीगढ़ में आज इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान, बारिश की बनी संभावना; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़, Mansoon Update | 1 जून से लेकर अब तक राजधानी में 495.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. हालांकि, यह सामान्य से 19.5 मिलीमीटर कम है. आम तौर पर 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है. ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अबकी बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इसी बीच आज मौसम को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

barish

हल्की बारिश की बनी संभावना

हालांकि, आज यहां बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन दिन भर बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है. इसके अलावा, हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है. कल का शहर का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के बाद 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान शहर में 15 एमएम बरसात दर्ज़ की गई.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

इस दिन से होगा मानसून एक्टिव

मौसम विभाग द्वारा राजधानी में कल तक बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 20 और 21 अगस्त को एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद, 22 और 23 अगस्त को मौसम साफ रहेगा. बात करें यदि पंचकूला और मोहाली की तो यहां भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन बारिश की संभावना जरूर बनी हुई है. यहां भी 22 और 23 अगस्त कोमौसम साफ रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts