हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी से मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

चंडीगढ़ | हरियाणा के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. दिन ही नहीं रात के तापमान में भी इजाफा होने लगा है. चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

Barish Weather Mausam

हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों में तेज हवाओं के चलने से हल्की ठंड का अहसास होगा. मगर रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. दिन में गर्मी की आहट जारी रहेगी. 12 मार्च के बाद यानि कि 13 और 14 मार्च को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

9 मार्च यानि आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में सूर्य देवता के दर्शन होंगे और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. इस दिन अधिकत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

गर्मी से मिलेगी राहत

10 मार्च यानि कल आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं. कुछ क्षेत्रों में हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. 11 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है.

13 मार्च को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना है और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की आंशका बनी हुई है. 14 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा. मगर कुछ इलाकों में घने काले बादल छाएंगे जिससे सुबह- शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है और बूंदाबांदी की भी संभावना है. 15 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.