Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान लोग आज हल्की बारिश का आनंद ले सकते हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा NCR इलाके में व दिल्ली में बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने कहा कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों सहित हरियाणा में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

weather barish 1

इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने एक ट्वीट में लिखा कि आज दिल्ली के नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी, एनसीआर के ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं है. साथ ही, अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है और तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं.

25 से 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसके अलावा, 13 अप्रैल को हरियाणा के कई हिस्सों में 25 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम की जानकारी देते हुए अपने बुलेटिन में कहा था कि धीरे- धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा और 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में लू चलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

13 से 19 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है लेकिन अब तापमान में 2- 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. हालांकि, बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.