हरियाणा- NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा जोरदार असर

चंडीगढ़ | सर्दी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बहुत जल्द मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा. इससे जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल जाएगा.

Barish Weather Monsoon

इसके अलावा, उत्तर- पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल जाएगा. इसके चलते 27- 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर- पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग- अलग जगहों पर बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है.

हरियाणा में दिखेगा बड़ा बदलाव

वहीं, हरियाणा के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एनसीआर इलाकों में 24 नवंबर से मौसम बदल सकता है. 24, 25, 26 और 27 नवंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है. 23 से 26 नवंबर के दौरान सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

27 नवंबर को दिल्ली- एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का जोरदार असर देखने को मिल सकता है जिससे अलग- अलग इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 27- 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग- अलग जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.