हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले दो दिन से हरियाणा- एनसीआर में तेज गति की हवाओं और हल्की बारिश, बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है. कल भी सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज- चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

weather barish 1

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हुआ है. निरंतर बादलों की आवाजाही हल्की बारिश, आंधी और ओले रुक- रुक कर हो रहे है. इसकी वजह से पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया जोकि 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है. भिवानी में 32.5 और हिसार में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राज्य में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 6 अप्रैल शाम से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इस दौरान 7 और 8 अप्रैल के दौरान तेज गतिकी हवाओं, आंधी- अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां होने की संभावना है. 9 अप्रैल को केवल उत्तरी जिलों पर इसका असर दिखाई देगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

10 अप्रैल को दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इस मौसम प्रणाली का असर 7 अप्रैल को हरियाणा- एनसीआर व दिल्ली पर ज्यादा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.