हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक इन जिलों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. सुबह- शाम हल्की ठंड होती है. दिन में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है. फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का महसूस हो रही है. दिन का तापमान बढ़ता ही जा रहा है. रात की ठंड अभी भी बरकरार है. IMD के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.

weather barish 1

अगर तापमान की बात करें तो राज्य में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. सोमवार को राज्य के हिसार जिले का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा है. रात का तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जोकि 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल दो दिन राज्य के कई जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है, इसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी- दादरी, रेवाड़ी, रोहतक और झज्जर शामिल होंगे.

यह भी पढ़े -  तेज तूफान से हरियाणा में तबाही, गिरे पेड़ और खंभे; ऑरेंज अलर्ट जारी

तापमान में उछाल

इस पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राज्य में तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है जिससे दिन के तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच वृद्धि हो सकती है. वही रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड समाप्त हो जाएगी और गर्मी की दस्तक पूरे राज्य में हो जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.